logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: आनंदवन युवती हत्या मामला, आरोपी ने पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी


चंद्रपुर: आनंदवन युवती हत्या मामला के मुख्यारोपी ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की सुरक्षा में हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक आरोपी की पहचान समाधान माळी के रूप में हुई है। 

ज्ञात हो कि, जिले के प्रसिद्ध आनंदवन में वरोरा निवासी 25 वर्षीय आरती दिगंबर चंद्रवंशी की हत्या कर दी गई थी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी जाँच शुरू की। पुलिस ने तुरंत जांच का पहिया घुमाया और 24 घंटे के भीतर आरोपी समाधान माली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरती की हत्या के पीछे प्यार में हुआ ब्रेकअप था। आरोपी साधन माली को कोढ़ था, एक साल पहले इलाज के लिए आनंदवन आया था। यहीं उसका परिचय आरती से हुआ। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, पिछले दिनों किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरती ने रिश्ता समाप्त कर दिया। इसी गुस्से में आरोपी ने युवती की हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां पुलिस ने अदालत ने आरोपी साधन को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जहां आरोपी ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।