logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: युवक को जाँच के लिए बुलाया, फिर की मारपीट; पीड़ित ने एसपी से की शिकायत


चंद्रपुर: जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां थानेदार द्वारा एक युवक को पुराने मामले की जाँच का लिए बुलाया, फिर इसके बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित युवक की पहचान रमेश सिंगतराव मुनावत के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सात जून की शाम सात बजे कोरपना के थानेदार, ट्रैफिक पुलिस कर्मी, एक महिला पुलिस अधिकारी टांडा धनौली आए। अवैध शराब के जखीरे के संदेह में रमेश सिंगतराव मुनावत के घर की तलाशी ली गई. उस वक्त उनकी छोटी बेटी मौजूद थी. उधर, रमेश मुनावत के भतीजे विपुल देवीदास मुनावत ने बताया कि घर में कोई नहीं था।

तब थानेदार ने सरकारी काम में बाधा न डालने की चेतावनी दी. जांच के दौरान घर में कुछ नहीं मिला. तब थानेदार ने 8 जून को विपुल मुनावत को फोन कर कहा कि वे पिछले अपराध की जांच कर रहे हैं। ठाणे परिसर में पहुंचते ही विपुल मुनावत ने अपने मोबाइल फोन में ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी.

थानेदार ने केबिन में बुलाया. फिर उसने एक सिपाही से बेल्ट मंगवाई. उसी बेल्ट से विपुल मुनावत की पिटाई की गई. उन्होंने उसे अस्पताल जाने पर दोबारा काट डालने की धमकी देकर वापस गांव भेज दिया। ग्रामीणों ने विपुल मुनावत को अस्पताल पहुंचाया।

बिना किसी कारण युवक की पीटीआई किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने इसको लेकर चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराइ। पीड़ित ने आरोपी थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित करने की मांग की।