logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: चाकू की नोक पर 22 लाख की लूट करने वाले बाप–बेटे गिरफ्तार, गोंदिया पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा


गोंदिया: गोंदिया में चाकू की नोक पर 22 लाख रुपये के सोने–चांदी के आभूषण और नकदी लूटने वाले बाप–बेटे को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश से पकड़ा गया है।

25 जनवरी की रात गोंदिया शहर से सटे फुलचूर पेठ गांव में प्रतीक उके के घर दो आरोपियों—पिता और पुत्र—ने जबरन प्रवेश किया। आरोपियों ने प्रतीक उके और उनकी मां को चाकू दिखाकर डराया और घर में रखे सोने–चांदी के आभूषण और नकदी सौंपने के लिए मजबूर किया। जान के डर से मां–बेटे ने घर में मौजूद कीमती आभूषण और नकद राशि आरोपियों को दे दी।

घटना के बाद शिकायत मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर मुख्य आरोपी मुकेश डोगरे को लांजी तालुका से गिरफ्तार किया, जबकि उसके बेटे आर्यन डोगरे को बालाघाट जिले में एसटी बस से यात्रा करते समय हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने–चांदी के आभूषण और नकद राशि बरामद कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बाप–बेटे शिकायतकर्ता के पड़ोस में ही रहते थे और घर की पूरी जानकारी होने के कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर और निजी जानकारी किसी के साथ साझा करते समय सतर्क रहें।