logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: दरियापुर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड सहित अन्य सामान जब्त


अमरावती: मुंबई की वर्ली पुलिस ने बुधवार को दरियापुर के एक घर से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है. तीनों आरोपी पिछले तीन महीने से दरियापुर के साईंनगर इलाके में बंडू पवार के घर में किराए से रह रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, कार, दो बाइक जब्त की है। पुलिस सभी आरोपियों को ट्रायल रिमांड पर मुंबई ले जाएगी।

दो महीने पहले मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए गए थे इनमें से ज्यादातर आरोपी ऐसे थे जो लैपटॉप और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे मुंबई साइबर पुलिस को उनके आईपी एड्रेस की लोकेशन अमरावती जिले के दरियापुर के साईं नगर इलाके के एक टावर पर मिली

पिछले कई दिनों से लोकेशन वहीं थी। इसके चलते वर्ली पुलिस की एक टीम 15 जनवरी को दरियापुर में पहुंची। मुंबई पुलिस ने दरियापुर पुलिस की मदद से सदानंद कॉलोनी में बंडू पवार के घर की पहली मंजिल के कमरों में रहने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया और दरियापुर पुलिस स्टेशन में उनसे गहन पूछताछ की।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने दरियापुर कोर्ट से आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर मुंबई ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। मुंबई पुलिस द्वारा दरियापुर शहर में इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने के बाद काफी खलबली मची है। मुंबई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल, 5 से 6 लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के कई सिम कार्ड, एक कार और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।