logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नागभीड़ में 25 साल की मनोरोगी युवती से दुष्कर्म, मामले में शामिल 5 आरोपी पुलिस की हिरासत में


चंद्रपुर: जिले के नागभीड़ में एक 25 वर्षीय मनोरोगी युवती से दुष्कर्म किये जाने का खुलासा हुआ है. यह घटना नागभीड़ शहर के नए बस स्टैंड के सुनसान शौचालय में घटी. इतना ही नहीं आरोपी के साथियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया. यह वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सुबह घटना की गंभीरता को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नागभीड़ शहर के सैकड़ों नागरिक इस घटना के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचे. साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर दबाव बनाया गया.

वीडियो की जांच करने के बाद पुलिस ने कई टीमें बनाईं और पीड़िता का पता लगाया. साथ ही घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को 3 घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया गया.

राज्य भर में महिला विरोधी अपराध की घटनाओं की पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, का आगमन हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में उचित जांच और कड़ी कार्रवाई का वादा किया है. साथ ही इस कथित वीडियो को किसी को न भेजने और कार्रवाई को लंबा न खींचने की चेतावनी चेतावनी भी दी गई है.