logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कांग्रेस तहसील अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला, शहर के दत्त चौक में हुई घटना


यवतमाल: यवतमाल शहर के दत्त चौक में स्थित होटल रामायण में कांग्रेस तहसील अध्यक्ष और पूर्व सरपंच रमेश भिसनकर पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया. रमेश भीषणकर की पत्नी दुर्गा भिसनकर ने शिकायत में कहा है कि हमला राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते हुआ है.

विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर हुआ यह राजनीतिक हमला शहर के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है. इस घटना से न सिर्फ यवतमाल शहर बल्कि पूरी तहसील में सनसनी फैल गई है. 

कांग्रेस तहसील अध्यक्ष रमेश भिसनकर पर गुरुवार दोपहर 1.45 बजे यवतमाल शहर के दत्त चौक पर चार लोगों ने हमला किया. उनके पेट, सीने और कंधों पर चाकू से वार किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे लेकिन किसी ने आगे बढ़ने का साहस नहीं दिखाया. 

इस आपाधापी में भिसनकर ने हमलावर से चाकू छीन लिया जिसके बाद वह पीछे हट गया. इस मौके का फायदा उठाते हुए एक ऑटो ड्राइवर ने हिम्मत करके भिसंकर को ऑटोरिक्शा में बिठाया और अस्पताल ले गया. उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. भिसंकर का तुरंत ऑपरेशन किया गया, जिससे उसकी जान बच गई.

दत्त चौक यवतमाल शहर का सबसे व्यस्त इलाका है. यह गंभीर घटना यहां दिनदहाड़े रामायण होटल के सामने हुई. इससे पहले भी शाम पांच बजे एक गिरोह ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद बाइक से टक्कर मारकर चाकू से हमला किया गया. 

इस इलाके में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं. शहर में भारी दहशत का माहौल बन गया है. यहां अपराध को लेकर देश की संसद में सवाल उठने के बावजूद कार्रवाई शून्य है.