logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

घर में घुस कर लड़की से छेड़छाड़, यवतमाल शहर के वड़गांव की घटना


यवतमाल: शहर के वडगाव में एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से साथ शोषण करने की कोशिश की। हालांकि युवती ने शोर मचाया जिसके बाद युवती के परिजन वहां पहुंचे, युवती के परिजनों को देख कर आरोपी  डर गया और भाग गया। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय शेखर संजय गव्हाणे  के रूप में हुई है। आरोपी पिछले कई दिनों से एक 15 वर्षीय लड़की का पीछा कर रहा था।

इस बारे में युवती ने अपने घर वालो को बताया, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने बदनामी के डर से इस बात को नज़रअंदाज़ किया। हालांकि की आरोपी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया और लगातार लड़की का पीछा करता रहा, जिसके बाद आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई, और एक दिन आरोपी नाबालिग के घर के अंदर घुस गया। इस दौरान पीड़ित छात्रा रोजाना की तरह कमरे में अकेली पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच आरोपी शेखर मौका पाकर उसके घर में घुस गया, साथ ही उसे बुरी नियत से छूकर छेड़छाड़ भी की।

जिसके बाद युवती ने जोर-जोर से चिल्लाया, लड़की की चिल्लाहट सुन कर युवती के परिजन वहां  पहुंच गए, जिससे युवक डर के भाग गाया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस घटना के लड़की के माता पिता पीड़ित को लेकर अवधूवाड़ी थाने पहुंचे। जिसके बाद अवधूतवादी पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली और आरोपी शेखर के खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।