logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गर्लफ्रेंड के शौक और नशे की लत ने बनाया चोर, क्राइम ब्रांच ने युवक को किया गिरफ्तार; 11 मामलों का खुलासा, 20 लाख का माल जब्त


नागपुर: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक और नशे की लत ने एक युवक को चोर बना दिया। बेलतरोडी थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपी को धर दबोचा। शुरुआती पूछताछ में युवक ने नागपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में अब तक 11 चोरी की वारदातें करने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये का माल भी जब्त किया है।

बेलतरोडी  पुलिस थाना अंतर्गत रेवती नगर स्थित जैन अपार्टमेंट के एक फ्लैट से 14 सितंबर के दिन एक सेंधमारी की घटना  उस समय हुई  थी जब सुभाष  धारकर नामक व्यक्ति का पूरा परिवार घर को ताला लगा कर अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिना संगम गए हुए थे। अज्ञात  चोर ने उनके फ्लैट से करीब 370000 रुपये के माल पर हाथ साफ किया था। 

इस मामले की जांच के दौरान ही क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम को आरोपी के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे जिसमें एक गाड़ी पर घर में आते जाते  हुए आरोपी दिखाई दिया था। इस गाड़ी की जांच के दौरान पुलिस ने शहर भर के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरकार पुलिस को यश मिला और हुडकेश्वर परिसर में ही एक फ्लैट से आरोपी 19 वर्षीय नमन पेठे को गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस ने नमन से पूछताछ शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए शहर भर में करीब 40 फ्लैट में सेंधमारी का प्रयास नमन ने किया था जिसमें 11 

मामलो में उसे सफलता मिली थी  जांच में यह भी खुलासा हुआ कि नमन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ परिसर में स्थित एक ओयो के होटल में पिछले एक महीने से रह रहा था करीब 2 लाख से अधिक रुपए उसने होटल में रहने के लिए खर्च किए थे। इसी बीच उसकी गर्लफ्रेंड भी होटल में उस से मिलने आती थी जिस पर उसने काफी खर्चा किया था। 

इसके साथ ही ग्रामीण परिसर में ही भी एक महीना पहले उसने एक फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी नमन को नशे के भी लत है जिसके चलते ही उसने शहर में अभी तक करीब 11 जगहों पर चोरी करने की कबूली दी है। उसकी निशान देही पर करीब 20 लख रुपए से अधिक के माल को पुलिस ने बरामद किया है।