logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: पुणे के बाद माना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया 28 लाख रुपये से अधिक का गांजा


अकोला: अकोला जिले के मुर्तिजापुर तहसील के माना फाटा के पास पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर लगभग 140 किलो गांजा जब्त किया है। पुणे के बाद माना में मादक पदार्थों की तस्करी पर यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली कि रात करीब 7:30 बजे टाटा कंपनी का एक 10 चक्का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस ने उसे माना कांटा पर रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर ट्रक से 139 किलो 330 ग्राम गांजा पकड़ा गया। 

पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 28 लाख 26 हजार 600 रुपए का 139 किलो 330 ग्राम गांजा सहित कुल 53 लाख 66 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया है। 

देखें वीडियो: