logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: एलसीबी ने 48 घंटे के भीतर अहमदनगर से चोर को किया गिरफ्तार


अकोला: शहर में हुई 44 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 48 घंटे में मामले को को सुलझाते हुए एक आरोपी को अहमदनगर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य करार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

ज्ञात हो कि, तीन मई को शहर के सहकार नगर निवासी भरतिया के बंगले में अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 44 लाख का सामान चोरी कर लिया था। अगले दिन यानी चार मई को घटना का पता चलते ही खदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गयी।

मामले में संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने घटनास्थल का  निरीक्षण किया और पुलिस की अलग अलग टीमें बनाकर जाँच के आदेश दिए।  पुलिस ने महज 48 घंटे में आरोपी  जिगर पिंपळे को अहमदनगर जिले से गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबुल कर लिया। अब पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।