logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: नागरिक बनते जा रहे हैवान, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म; तीन अज्ञात के खिलाफ़ मामला दर्ज


अकोला: जिले से एक बेहाद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 78 वर्षीय के साथ तीन अज्ञात लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया। महिला बस से अपने गांव जा रही थी। जैसे ही बस दडावी परिसर के पास पहुंची तो आरोपियों ने बुजुर्ग को बस से उतारा और वारदात को अंजाम दिया। बुधवार दोपहर को यह घटना सामने आई। पोलीस ने तीन आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग बस से अपने गांव वापस आ रही थी। वहीं आरोपी भी बस में मौजूद थे। राष्ट्रीय महामार्ग स्तिथ दालंबी में जैसे ही बस पहुंची बुजुर्ग बस से उतरी। आरोपी भी वहां उतरे। आरोपियों ने बुजुर्ग को घर छोड़ने की बात कह उन्हें विश्वास में लिया।आरोपी बुजुर्ग को खुले परिसर में लेकर गए और एक आरोपी ने बुजुर्ग के साथ बलात्कार किया।

इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग मुश्किल से अपने घर पहुंची और पुरी घटना परिवारजनों को बताई। परिजनों की शिकयत पर बोरगांव मंजू पोलीस ने आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।