logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डकैती की योजना बना रहे तीन आरोपियों को अंबाझरी पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के अंबाझरी पुलिस ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद पेट्रोलियम के दौरान छापा मार कर तीन आरोपियों को डकैती की योजना बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जबकि इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी भी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाले साहित्य को भी बरामद किया गया है।

अंबाझरी पुलिस की टीम बीती रात अपने थाना परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी इस दौरान उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि बाजी प्रभु नगर टेनिस ग्राउंड के पीछे झाड़ियां में अंधेरे में कुछ लोग जमा हुए हैं और उनके पास घातक हथियार भी हैं। 

इसी सूचना पर छापा मार करवाई कर पुलिस ने तीन आरोपियों गजानन शनेश्वर, शशांक बोरकर और जगदीश ढोके को गिरफ्तार किया जबकि इस कार्रवाई के दौरान सर्वेश परिहार और देवानंद सिरसाठ नामक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए जिनकी भी तलाश पुलिस कर रही है। 

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ इससे पहले  भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी है उनके पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाले साहित्य को भी  बरामद किया है।