logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: भीषण गर्मी से इंसान सहित जानवर भी परेशान, चार हजार मुर्गियों की गई जान


अमरावती: विदर्भ में लगातार बढ़ रहे तापमान से हर कोई परेशान है। इस झुलसा देने वाली गर्मी से इंसानों की तरह ही जानवरों का भी जीना मुश्किल हो गया है। अमरावती के पाला में एक पोल्ट्री फार्म में गर्मी से चार हजार मुर्गियों की मौत हो गई है। जिसके कारण पोल्ट्री फार्म मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायी रूपेश राणे का जिले के पाला गांव में पोल्ट्री फार्म है। इस बार तापमान में बढ़ोतरी इतनी ज्यादा है की अब पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां मरने लगी है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि के कारण उष्माघात से चार हजार मुर्गियों की मौत हो गयी।

पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के लिए शेड को ठंडा करने  कूलर की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन लोड शेडिंग  के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। जिसके कारण इन मुर्गियों की गर्मी से जान चली गई।

इस संबंध में पशु चिकित्सकों का मानना है कि ज्यादातर पोल्ट्री फार्म के शेड टिन के बने होते है, ऐसे में दिन के समय तापमान बढ़ने से उसके अंदर काफी गर्मी निर्माण हो जाती है जिससे मुर्गियों की मौत हो जाती है। इस गर्मी की वजह से  पोल्ट्री व्यवसायी को सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।