logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: रिश्वत लेते महिला जमादार और राइटर अरेस्ट


अमरावती: वरुड पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक महिला पुलिस जमादार सहित पुलिस सिपाही को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी के दल ने रंगेहाथ पकड लिया. यह कार्रवाई जूना आमनेर बसस्टैंड वरुड में गुरुवार की शाम की गई. पकडे गए रिश्वतखोरों के नाम मोर्शी निवासी जयश्री शरदपंत लांजेवार (38) और हिवरखेड निवासी आशीष श्रीकृष्ण भूते (33) है.

बताया जाता है कि जयश्री लांजेवार और भूते दोनो वरुड पुलिस स्टेशन में कार्यरत है. आशीष भूते यह जयश्री लांजेवार का राइटर है. शिकायतकर्ता ने 12 दिसंबर को एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी कि उसका मुरुर और गिट्टी का ट्रक बीट में से रॉयल्टी न रहते हुए बिना किसी रुकावट के जाने देने के लिए 25 हजार रुपए की मांग लांजेवार और भूते ने की है.

इस शिकायत के आधार पर एसीबी के दल ने जांच की. जांच के दौरान तथ्य पाए जाने पर गुरुवार की शाम जूना आमनेर बस स्टैंड परिसर में जाल बिछया गया. उस समय शिकायतकर्ता से लांजेवार व भूते को २५ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी के दल ने रंगेहाथ पकड लिया.

इस कार्रवाई से ग्रामीण पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है, यह कार्रवाई एसीबी के एसपी मारुती जगताप के मार्गदर्शन में पीआई शिल्पा भरडे, पीआई प्रवीण बोरकुटे, विनादे घुले, शैलेश कडू, चित्रलेखा वानखडे, स्वप्नील क्षीरसागर ने की.