logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: मनपा ने शुरू की सिटी बस की जांच, चार दिन सडको पर नहीं दौड़ेगी बसें


अमरावती: अमरावती मनपा ने सिटी बस का ठेका महेश साहू को दिया है। महेश साहू ने मीडिया को जो जानकारी दी, उसके मुताबिक उनके पास 25 सिटी बसें हैं। जिनमें से 18 सिटी बसें अब तक शहर की सड़कों पर दौड़ रही थीं। लेकिन 14 जुलाई को बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार सिटी बस से कुचलकर 9 वर्षीय लड़के की मौत के बाद पुलिस विभाग ने शहर में कई वर्षों से चल रही कबाड़ सिटी बसों की जांच  शुरू की है।   

इसलिए, सीपी रेड्डी ने आदेश जारी किया कि जब तक सभी सिटी बसों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच आरटीओ द्वारा नहीं की जाती है, तब तक कोई भी सिटी बस सड़क पर नहीं चलेगी। इसलिए, 15 जुलाई से शहर में सिटी बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी  नागरिकों को हो रही है। 

आरटीओ कार्यालय द्वारा अब तक केवल 5 सिटी बसों की फिटनेस जांच की गई है। बाकी बसों की जांच चल रही है और चार से पांच दिन में बाकी बसों की जांच पूरी होने के बाद ही सिटी बसें शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी। दूसरी ओर, सिटी बस सेवा बंद होने के बाद से ऑटो चालक मनमाने ढंग से यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं, जिससे यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।