logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गर्म तवे पर बैठकर लोगों को देता रहा अश्लील गालियां, ढोंगी बाबा का वीडियो हुआ वायरल


अमरावती: पाखंडी बाबा गुरुदास के गर्म तवे पर बैठकर अश्लील गालियां देने का अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद अब इस बाबा पर संगीन आरोप लगा है। लोगों की भावनाओं से खेलने वाले इस बाबा पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद से ही बाबा फरार है। बताया जा रहा है कि बाबा ने अपना आश्रम भी अवैध तरीके से ही बनाया था।  

पाखंडी बाबा के व्यभिचारी आचरण के कारण उसकी पहली पत्नी चली गयी। इसके बाद अगले पांच-छह साल तक बाबा दूसरी महिला के साथ रहने लगा और बाद में उसे भी तलाक दे दिया। इसके बाद अब बाबा द्वारा इस महिला का शोषण करने का मामला उजागर हुआ है।  ऐसा अनुमान जताया जा रहा है की पाखंडी बाबा ने अन्य महिला भक्तों को भी अपना शिकार बनाया होगा।

खास बात यह है कि, स्थानीय नागरिक इस पाखंडी  बाबा के अंगारों पर बैठने और उसकी बातों के झांसे में नहीं आते थे, लेकिन अन्य स्थानों के भक्तों की इस बाबा में कैसे रुचि थी और उसके किस बात पर झांसे में आ जाते थे। बताया जा रहा है की गुरुदासबाबा उर्फ सुनील  कावलकर गांव वालों से सुरक्षित दूरी बनाकर रहता था। 

देखें वीडियो: