logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मोझरी में हथियारबंद लोगों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, नकद और मोबाइल फोन लेकर हुए फरार


अमरावती: मोझरी स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश की. यह घटना बुधवार रात 11:30 बजे की है. यह पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोझरी इलाके में इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप है. किशोर गुल्हाने रात की पाली में पंप पर ड्यूटी पर था. रात करीब 11:30 बजे जब किशोर केबिन में बैठा था, तभी अचानक मुंह पर रुमाल बांधे चार लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर केबिन में घुस आए. इससे पहले कि किशोर गुल्हाने को कुछ समझ आता, लूटेरों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद चोर 9,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर भाग गए.

गुल्हाने की शिकायत पर तिवसा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की जांच तिवसा पुलिस कर रही है. 

देखें वीडियो: