logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहीण' योजना में फर्जी लॉगिन आईडी बनाकर लिया जा रहा था लाभ, जांच में बात आई सामने


मुंबई: मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहीण योजना में फर्जी लॉगिन आईडी बनाकर दूसरे राज्यों के लाभार्थियों द्वारा 1171 आवेदन जमा किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस, राजस्व और महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में पता चला कि ये फर्जी आईडी उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की थीं।

इस संबंध में सोलापुर जिले के बार्शी शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जिन दो लॉगिन से 1171 आवेदन दाखिल किए गए हैं, उनमें से 22 आवेदन अकेले बार्शी तहसील से हैं। इसके बाद आवेदकों को मिलने वाला लाभ रोक दिया गया है। 4 अक्टूबर 2024 को बार्शी शहर पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि कुल 22 आवेदन गलत दस्तावेजों के आधार पर भरे गए थे।

इस योजना का लाभ उठाने वाले बाहरी राज्यों से फर्जी लाभुकों का गोरखधंधा उजागर हुआ है। केवल दो लॉगिन से विभिन्न जिलों की महिला लाभार्थियों के नाम पर 1171 आवेदन दायर किए गए थे, जिसमें लातूर और सांगली जिलों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दर्शाई गईं थीं। आवेदकों को अलग-अलग जिलों का निवासी दिखाया गया है। लेकिन पुलिस, राजस्व और महिला एवं बाल विभाग की जांच में पता चला कि हकीकत में ये फर्जी आईडी उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की हैं।