logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दरिंदगी: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, किया अप्राकृतिक कृत्य, आँखों में डाली रेत


अमरावती: जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया। इतना ही नहीं बल्कि उसके मुंह और आंखों में रेत डालकर जान से मारने की भी धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

अमरावती जिले के चांदुर रेलवे पुलिस थाना अंतर्गत पीड़ित 16 वर्षीय लड़की 29 जून को शाम करीब 7 बजे कुछ सामान खरीदने के लिए गांव की एक किराने की दुकान पर गई थी। तभी आरोपी शिवाजी चौधरी ने उसे आवाज दी, उसने  दादी के पास छोड़ने का बहाना करके उसे बाइक पर बैठा लिया। लेकिन, वो उसे उसकी दादी के पास ले जाने के बजाय गांव से थोड़ी दूरी पर एक सुनसान जगह पर ले गया। 

उस स्थान पर अक्षय खांडे, राजेश कोहले, काल्या उर्फ आकाश  पिल्लारे और शिवाजी चौधरी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह और आंखों में रेत फेंक दी। इसके बाद आरोपी ने उसे चाकू से मारने की भी कोशिश की। उन्होंने उसका गला भी दबाया साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 

इस घटना से पीड़िता काफी डर गई थी। उसने कई दिनों तक इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने हिम्मत करके घरवालों को ये सब बताया तो  पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।