logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: पटाखा जलाने को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों ने पेचकस से गोदकर की युवक की हत्या


बुलढाणा: बुलढाणा शहर के अयोध्या नगर में पटाखे फेंकने पर तीन लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उनमें से एक ने उसके माथे पर स्क्रूड्राइवर मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना 21 अक्टूबर रात करीब 8:30 बजे हुई।

विनय हीरामन हिसल की पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसके भाई अमोल हिसल पर खड़े होकर पटाखे फेंके। इसी बात पर बहस हुई। आरोपी योगेश रामदास ताड़े (22) ने अमोल का सिर पकड़कर सोनाजी ताड़े के घर के सामने जमीन पर पटक दिया। शुभम रमेश ताड़े (27) और ज्ञानेश्वर पंडित कोथलकर (27) ने अमोल को लात-घूंसों से पीटा।

बाद में ज्ञानेश्वर कोथलकर ने अपनी जेब से स्क्रूड्राइवर निकालकर अमोल के माथे पर मार दिया। इसमें अमोल की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर नारायण सरकटे जांच कर रहे हैं।