logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: आरोपी विशाल गवली ने तलोजा जेल में की आत्महत्या, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में किया था गिरफ्तार


बुलढाणा: कल्याण में नाबालिग के बलात्कार और हत्या मामले के मुख्य आरोपी विशाल गवली ने तलोजा जेल में आत्महत्या कर ली है। एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने और बाद में उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी को 25 दिसंबर २०२४ को बुलढाणा जिले के शेगांव से गिरफ्तार किया गया था।

23 दिसंबर को विशाल गवली ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया, उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश व्यक्त किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि विशाल गवली ने पहले भी कई बच्चों को अपना शिकार बनाया था। यह खुलासा हुआ कि विशाल गवली इससे पहले भी कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर चुका था।

उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पूरे राज्य में ऐसे हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही थी। इस बीच, आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद मुंबई से बुलढाणा जिले के शेगाँव आ गया था। जब वह अपना हुलिया बदलने के लिए सैलून में बैठा था, तभी शेगाँव पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया था।