logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: राजनीतिक तनाव के कारण किसान ने की आत्महत्या, दो लोगों पर मामला दर्ज, आरोपी फरार


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के खामगाव के रोहाना निवासी किसान संतोष रामदास गव्हाले (44) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे यह घटना प्रकाश में आई। संतोष गव्हाले गांव के वर्तमान सरपंच के पति थे।

पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।

इस मामले में गोपाल गव्हाले द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार संतोष गव्हाले पर बार-बार झूठे आरोप लगाए गए। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया तथा उन्हें धमकाया भी गया। इस परेशानी के कारण वह मानसिक तनाव में थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा था।

इस शिकायत के आधार पर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में तुकाराम चंद्रभान डांगे और अविनाश नारायण महाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।