logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: देऊलघाट में दो गुटों में राडा, छह लोग घायल, गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात


बुलढाणा: बुलढाणा के देउलघाट में दो गुटों में मामूली बात पर झगड़ा विवाद हो गया, जिसके परिणामस्वरूप 2 से 3 स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुई। इस झगडे में दोनों गुटों के करीब 6 लोग घायल हुए हैं। उनका बुलढाणा के जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में तनावपूर्ण शांति है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कल देउलघाट में होने वाली शादी को जालना जिले के गोदरी में स्थानांतरित कर दिया गया।

बारात में नाचने को लेकर देउलघाट के युवकों के बीच विवाद हो गया। कुछ लोगों ने उन्हें शांत किया। इसी विवाद के चलते एक गिरोह ने धनगर वाडा के युवकों की पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों पर हमला किया गया और वाहन में भी तोड़फोड़ की गई और भारी पथराव भी हुआ। देउलघाट स्थित बस स्टैंड पर ऋषिकेश सुसार नामक युवक की 8 से 10 लोगों ने बेरहमी से पिटाई की और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

घटना की जानकारी मिलने पर बुलढाणा ग्रामीण पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। झड़प में घायल हुए लोगों का जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।