logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर से 40 जिंदा कारतूस, तलवारें, बाघ चाकू जब्त; शिवसेना उद्धव गुट का जिला अध्यक्ष गिरफ्तार


चंद्रपुर: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के जिला अध्यक्ष के घर से 40 जिंदा कारतूस, एक तलवार, एक टाइगर चाकू मिलने से सनसनी मच गई है। आरोपी का नाम विक्रांत सहारे है, वह ऊबाठा के युवा सेना का जिला अध्यक्ष हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार आधी रात को रामनगर पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने की।

चंद्रपुर में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ने की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. दो दिन पहले कमर में देसीकट्टा लटका कर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब शहर में मिल रहे हथियारों से शहरवासी डरे हुए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के बाबूपेठ के नीलेश पराते और मनोज कुलतवार इंदिरा नगर के विक्रांत सहारे को हथियार बेचने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया. जैसे ही दोनों तस्कर घर पहुंचे, पुलिस ने छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस को घर से 40 जिंदा कारतूस, एक तलवार मिली. गाड़ी की जांच की गई तो उसमें फाइटर यानी बाघ नख मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सहारे की गिरफ्तारी से जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया है।