logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तेज रफ़्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, चार युवाओं की मौके पर मौत


चंद्रपुर: जिले के गड़चांदुर तहसील में निमनी-लखमापुर रोड पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ़्तार कार ने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार में सवार चार युवको की मौके पर ही मौत ही गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात 12 बजे के करीब हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिवती तहसील के पांच युवक (MH04 FR4081) चंद्रपुर से गढ़चंदूर की ओर आ रहे थे। गढ़चंदूर से पांच किलोमीटर पहले जैसे वह लखमापुर-बखारडी मार्ग पर पहुंचे चालक का गाडी से नियंत्रण छूट गया और सामने खड़े ट्रक क्रमांक (MH18N6656) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि, मौके पर ही नगांव के सूरज गव्हाले (22), शेनगांव के सुनील किजगीर (27), पाटन के आकाश पेंडोर (22), टाटाकोहोड के श्रेयश पाटिल (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोलामगुड़ा के अजय गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही गड़चांदुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ चार युवको की मौत से उनके गांव में शोक की लहर है।