logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में 17 लाख की फर्जी लूट का खुलासा, कर्मचारी की साजिश बेनकाब


चंद्रपुर: शहर के स्क्रैप (कबाड़) व्यापारी हबीब मेमन ने अपने एक कर्मचारी को 17 लाख रुपये घर पहुंचाने के लिए दिए थे। लेकिन, कर्मचारी रफीक शेख ने फर्जी लूट की साजिश रचकर पैसे हड़पने की योजना बनाई। रफीक शेख 17 लाख रुपये से भरा बैग लेकर जा रहा था, तभी उसने हबीब मेमन को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके आंखों और शरीर पर मिर्ची पाउडर डालकर उससे पैसे लूट लिए।

इस पर हबीब मेमन ने तुरंत शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच और गहराई से पूछताछ करने पर पुलिस को रफीक शेख पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसके जवाबों में विरोधाभास नजर आया। 

पुलिस ने जब और गहराई से जांच की, तो आखिरकार रफीक शेख ने पूरी सच्चाई उगल दी। उसने अपने भाई शफीक शेख की मदद से फर्जी लूट की साजिश रची और पूरे 17 लाख रुपये हडपने का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।