logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, दो की मौत; तीन गंभीर घायल, ब्रह्मपुरी-नागभीड रोड पर हुई घटना


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी-नागभीड रोड पर बड़ी दुर्घटना हो गई, जहां एक ट्रक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि, कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक पलट गया। हादसा आज गुरुवार सुबह सवा चार बजे हुई।

मृतकों की पहचान दिलीप परसवानी (55) और मेहेक जितेंद्र परसवानी (42) के रूप में हुई है, वहीं जितेंद्र परसवानी (45), गौरव जितेंद्र परसवानी(17) और उदय जितेंद्र परसवानी (10) गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य और गडचिरोली के वडसा निवासी हैं। सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार अपनी कार क्रमांक MH33V9138 से आ हे थे। जैसे ही वह ब्रह्मपुरी-नागभीड रोड पर खरबी फाटा के पास पहुंचे सामने से आते ट्रक क्रमांक MH40CT0574 के साथ जोरदार टक्कर हो गई। सामने-सामने से हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार के सामने के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक पलट गया। 

इस हादसे में दिलीप परसवानी और मेहेक जितेंद्र परसवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र परसवानी, गौरव जितेंद्र परसवानी और उदय जितेंद्र परसवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ सभी का इलाज जारी है।