logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अंदेवर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, चंद्रपुर शहर में हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त


चंद्रपुर: मनसे कामगार सेना के जिला अध्यक्ष अमन अंदेवार गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अन्य को पहले नागपुर जिले के उमरेड से गिरफ्तार किया गया था, तभी से आरोपी फरार था।

ज्ञात हो कि, शहर के रघुवंशी कॉम्प्लेक्स में अमन अंदेवार का जनसंपर्क कार्यालय है। अंदेवार को दोपहर के समय गोली मार दी गई जब वह कार्यालय जाने के लिए लिफ्ट के पास थे। इस हमले में अंदेवार के पीठ में गोली लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद तुरंत इलाज के लिए नागपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जान बच सकी थी।

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया है। पुलिस को जांच में तीन आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने दो को नागपुर जिले के उमरेड से हिरासत में लिया. इनमें से एक कोरपना और दूसरा मोरवा का रहने वाला है. हालांकि, मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश भागने में सफल रहा। इसके बाद से ही पुलिस टीम मुख्य आरोपी की तलाश में थी. अंततः प्राप्त जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद इस गोलीकांड की असली सच्चाई सामने आएगी।

घर से मिला हथियारों का जखीरा

पुलिस को चंद्रपुर के जूनोना चौक इलाके में बुद्ध टाक के घर में हथियार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद चंद्रपुर शहर, रामनगर और स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से टाक के घर पर छापा मारा। जहां पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला। तलाश के दौरान पुलिस ने एक भरमार, एक खंजर और तीन तलवारें जब्त की गईं। इस मामले में टाक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।