logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

दिनदहाड़े गोलीबारी से थर्राया राजूरा, अज्ञातो ने गोलीमार कर की युवक की हत्या; कानून व्यवस्था को लेकर से सवाल खड़े


चंद्रपुर: जिले में अपराधियों पर पुलिस के हौसले बुलंदी पर हैं, पुलिस का खौफ पुरी तरह समाप्त हो गया है। मंगलवार को राजुर शहर हत्याकांड से दहल उठा। जहां दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान शिवजीतसिंह देवल (28) के रूप में हुई। शहर के असीफाबाद मार्ग स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज कॉम्प्लेक्स के सामने यह वारदात हुई। दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड से एक तरफ़ जहां नागरिकों में भय का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ जिले में लगातार हो रही गोलीबारी की घटना से एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिवजीतसिंह देवल ट्रक ड्राईवर हैं। पुरानी दुश्मनी में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। मंगलवार को मृतक किसी काम से छत्रपति शिवाजी महाराज कॉम्प्लेक्स आया था। इसी दौरान दो अज्ञात आरोपी दोपहिया से वहां आए और गोली चला दी। आरोपियों ने तीन गोली शिवजीत सिंह को मारी। इस हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही राजूरा पुलिस तुरंत मैके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घटना को गंभीरता और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरु कर दी है।