logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कर्ज चुकाने गए दो भाइयों ने रची फर्जी बम रखने की खबर, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: गढ़चंदुर बस स्टैंड के पास एक कपडे की दूकान में बम मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। कर्ज चुकाने केलिए दो भाइयों ने कपडा दुकानदार से रंगदारी का प्लान बनाया। इसी के साथ दुकान में बम रखने की फर्जी खबर दुकानदार को दी और ऐसा नहीं करने पर असली बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उद्योग नगरी के नाम से मशहूर गढ़चंदूर शहर के बस स्टॉप चौक स्थित भगवती एनएक्स कपड़े की दुकान के सामने बम रखे होने की जानकारी दुकान के मालिक शिरीष सूर्यकांतराव बोगावार को मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे मिली. बोगावार ने तुरंत गढ़चंदूर के थानेदार को फोन पर सूचना दी. उसके आधार पर उन्होंने पुलिस टीम भेजकर दुकान के सामने तलाशी ली तो दुकान के सामने एक संदिग्ध बैग नजर आया। दूर से देखने पर मालूम हुआ कि रोशनी टिमटिमा रही थी। इसके बाद गढ़चंदूर थानेदार ने उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन को दी. इसके बाद इसे चंद्रपुर में बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) को सौंप दिया गया।

घटना की गंभीरता को समझते हुए, पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर और अपर पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर, महेश कोंडावर, स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर तुरंत मौके पर उपस्थित हुए। साथ ही चंद्रपुर और गढ़चिरौली में बीडीडीएस टीम को बुलाया गया और उसकी मदद से उक्त बम को नष्ट करने का काम किया गया. इस बीच, आरोपियों का पता लगाने के लिए गढ़चांदूर पुलिस स्टॉप और स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर, उपविभाग गढ़चांदूर से अलग-अलग टीमें बनाकर रवाना की गईं।

उस समय, स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर और गढ़चंदूर पुलिस स्टेशन ने घटना स्थल के बाहर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच का उपयोग करके दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। इसके बाद जब उक्त बम को डिफ्यूज करने के लिए बीडीडीएस टीम चंद्रपुर और गढ़चिरौली का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि उक्त बम नकली था. उक्त मामले को लेकर गड़चांदुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बेम रखने की बात काबुल की। दुकान के सामने बम का थैला रखने के बाद आरोपी युवकों ने भगवती वस्त्र भंडार के मालिक शिरीष बोगावार और उनकी पत्नी को मोबाइल फोन पर कॉल किया और कहा कि आपकी दुकान में बम रखा गया है, उन्होंने फोन काट दिया। आरोपियों को लगा की वह उन्हें दोबारा फ़ोन करेंगे हालांकि, ऐसा न करके बोगावार ने इसकी बजाय सीधे गडचांदुर पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी बोगावार को धमकी देकर रंगदारी वसूलना चाहता थे। दोनों आरोपियों ने यूट्यूब से देखकर वह नकली बम बनाया था।