logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पुराने विवाद के चलते व्यक्ति ने एक परिवार के 6 लोगों पर चढ़ाया वाहन, तीन की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


अमरावती: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. दरियापुर तहसील के नाचोना गांव में एक परिवार के छह लोगों पर एक व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते वाहन चढ़ा दिया, जिसमें तीन लोगों की मौक पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  

नाचोना गांव में एक साधारण गरीब परिवार रात करीब आठ बजे अपने आंगन में बातें कर रहा था। उसी समय गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वाला एक व्यक्ति पुराने विवाद के कारण गुस्से में आकर अपनी चारपहिया गाड़ी घर के आंगन में ले आया और बुजुर्ग व महिलाओं पर चढ़ा दी. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह भयानक घटना दरियापुर तहसील के खल्लार पुलिस स्टेशन के तहत नाचोना गांव में हुई है. इस घटना से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई है. घटना की खबर मिलते ही अमरावती जिले के शिवसेना प्रमुख और उनकी टीम गांव में पहुंच गई, जिससे आगे की आपदा टल गई।

शिवसेना पदाधिकारियों ने तुरंत घायलों और मृतकों को दरियापुर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि पुराने विवाद के कारण यह घटना हुई होगी.

आरोपी चंदरू का इस तरह का कारोबार इन गांवों में अवैध रूप से चल रहा था. इस दौरान मृतक के माता-पिता ने गंभीर आरोप लगाया कि खल्लार पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. 

गंभीर रूप से घायलों को तुरंत अमरावती जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया और मृतकों के शवों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस घटना में मरने वालों के नाम अनुसाया शामराव अंभोरे (67), शामराव लालूजी अंभोरे (70), अनारकली मोहनगुजर (43) हैं. जबकि शारदा उमेश अंभोरे (40), उमेश अंभोरे (40), किशोर शामराव अंभोरे (38) घायल हैं। दरियापुर पुलिस स्टेशन के थानेदार संतोष ढाले और उनकी टीम ने उपजिला अस्पताल का दौरा किया और दरियापुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।