logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: तिरोड़ा स्थित एचपी गैस एजेंसी में लगी भीषण आग; पूरा कार्यालय जलकर हुआ ख़ाक, लाखों का नुकसान


गोंदिया: गोंदिया जिले के तिरोडा शहर में HP गैस एजेंसी के कार्यालय में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें पूरा ऑफिस जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गोंदिया जिले के तिरोड़ा शहर स्थित HP गैस एजेंसी के कार्यालय में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि एजेंसी के कर्मचारी कार्यालय बंद कर घर जा चुके थे। आधी रात के करीब शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद पूरा ऑफिस धधकता हुआ नजर आया।

आग की लपटें देख स्थानीय नागरिकों ने तत्काल फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस हादसे में एजेंसी के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।