logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

शेगांव से नागपुर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर समेत दो घायल


अमरावती: शेगांव में संत श्री गजानन महाराज की समाधि के दर्शन कर नागपुर लौट रहे नागरिकों पर बोलेरो वाहन में आए अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में तीन लोग दो लोग घायल हो गये. यह घटना रात करीब 11.45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर शिवनगांव टोल बूथ के पास हुई।

रविवार को नागपुर से तीन-चार परिवार 17 सीटर टेम्पो ट्रैवेलर्स में दर्शन के लिए शेगांव गए थे। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। उनकी गाड़ी अमरावती पार कर नागपुर की ओर जा रही थी। शिवनगांव और टोलनाका के बीच, नागपुर से एक बोलेरो वाहन ने यू-टर्न लिया और टेंपो ट्रैवल्स का पीछा करना शुरू कर दिया। 

एक स्थान पर टेंपो ट्रेवल्स को ओवरटेक करते समय बोलेरो गाड़ी ने ट्रेवल्स पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में ट्रैवल्स का शीशा टूट गया और फायरिंग में ट्रैवल्स चालक खोमदेव कवाड़े के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गए। उनके साथ राजेश कनेर भी मामूली रूप से घायल हो गये। हमलावरों ने करीब चार राउंड फायरिंग की। सभी हमलावरों ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। 

गोलीबारी करने के बाद, उन्होंने फिर से यू-टर्न लिया और मोर्शी की ओर बढ़ गए। घायल टेंपो ट्रेवल्स के ड्राइवर ने स्थिति संभालते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी और सड़क पर कहीं भी गाड़ी न रोककर सीधे तिवसा पुलिस स्टेशन ले आया।

पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तिवसा पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है।