logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर ग्रामीण के बोरखेड़ी नाके के पास डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, जब्त किया एक करोड़ रुपये से अधिक का गांजा


नागपुर: डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बोरखेड़ी टोल नाके के पास एक ट्रक से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस ट्रक से करीब 520 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया है जिसकी कीमत करीब 1 करोड रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भी टीम के हाथ लगे हैं।

आए दिन देश के दक्षिणी राज्यों से अवैध रूप से गांजा की तस्करी देश केअन्य राज्यों के लिए होती है। हालांकि, तेज गति और कम खर्च के लिए गांजा तस्कर ट्रेनों को अपनी पहली पसंद मानते हैं, बावजूद इसके एक जगह से दूसरी जगह पर माल ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैकों को भी गांजा तस्करी के लिए अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। 

डीआरआई को ऐसी ही एक गोपनीय सूचना मिली थी जिसके अनुसार एक ट्रक में बने गुप्त जगह में छिपा कर बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी किये जाने का पता चला था। इसी सूचना पर नागपुर ग्रामीण के बोरखेड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाया गया था। 

इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रुकवा कर जब बारीकी से जांच की गई तो ड्राइवर और केबिन के बीच में एक गुप्त रूप से बनाई गई  जगह में छुपा कर ले जाए जा रहे करीब 520 किलोग्राम गांजे को पकड़ा गया।यह गांजा 242 पैकेट में टेप से रैप किया गया था।   

पकड़े गए इस गांजे की कीमत 1 करोड रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब इन दोनों आरोपियों से इस मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।