logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: घर में घुसकर लाखों रुपये चुराने वाले गिरफ्तार, रामनगर क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम की कार्रवाई


चंद्रपुर: चंद्रपुर पुलिस ने सेंधमारी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने चोरी का माल जब्त किया है। गिरफ्तार चोरों के नाम रजनीकांत  चाणोरे और  जीतेंद्र उर्फ जीतू अगासे हैं।

शहर के जगन्नाथ बाबा नगर  में रहने वाले  गायकवाड़ परिवार अपने घर में ताला लगाकर  बाहर गया था। इसी बीच चोर ताला तोड़कर घर में घुस गये। अलमारी का लॉकर तोड़कर 2 लाख 53 हजार रुपये नकद लूट लिये गये। ऐसी ही एक घटना जयराजनगर में घटी। 

22 अक्टूबर को वैभव ब्रिजेश सिंह देवदर्शन को गए थे। घर पर कोई नहीं था, इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर से 8 लाख 74 हजार 160 रुपये के सोने के गहने उड़ा लिये. रात को सिंह के घर आने पर चोरी की घटना का पता चला। इन दोनों घटनाओं की शिकायत रामनगर थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

घटना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रजनीकांत केशव चानोरे और जितेंद्र उर्फ जीतू भाऊराव अगासे को गिरफ्तार किया. 

पूछताछ के दौरान इन चोरों ने कबूल किया पुलिस ने 1 लाख 88 हजार रुपये नकद, 8 लाख 74 हजार रुपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण और करीब 11 लाख 62 हजार 300 रुपये कीमत के अपराध में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त कर लिया.