logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खर्रे की उधारी नहीं चुका पाने पर नाबालिग से चार महीने तक यौन शोषण, गर्भवती होने पर सामने आया मामला


चंद्रपुर: बदलापुर में एक सफाई कर्मचारी द्वारा नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किए जाने से महाराष्ट्र समेत पूरे देश में आक्रोश है। इस घटना के बाद छत्रपति संभाजीनगर, सतारा, नासिक, पुणे जैसे महत्वपूर्ण और बड़े जिलों से नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए। 

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के इन मामलों के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन भी किया। इसी बीच अब चंद्रपुर जिले से नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न की एक और गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई है। 

चंद्रपुर में उधारी वसूलने के लिए 16 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया गया है। यह चौंकाने वाली घटना चंद्रपुर शहर से सटे दुर्गापुर में घटी है। घटना का खुलासा तब हुआ जब इस यौन शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने आरोपी बबन रोहनकर को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी बबन रोहनकर का दुर्गापुर इलाके में पानठेला है। पीड़िता यहां पर खर्रा खरीदने आती थी। पीड़ित लड़की आरोपी बबन रोहनकर से उधारी में खर्रा लेती थी। उसकी उधारी तीन हजार रुपये हो गई थी। इसके बाद रोहनकर पीड़ित से कर्ज चुकाने की मांग कर रहा था। लेकिन पीड़िता कर्ज नहीं चुका पाई। इसके चलते आरोपी बबन रोहनकर पिछले 4 महीने से पीड़ित नाबालिग लड़की का शोषण कर रहा था। इस शारीरिक शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

इस जघन्य घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, POCSO, अत्याचार अधिनियम जैसे विभिन्न धाराओं और कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।