logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

माँ का प्रेमी करता रहा नाबालिग से अत्याचार, छोटी बहन पर भी डाली बुरी नजर, घर से भागी पीड़िता तब हुआ बात का खुलासा


नागपुर: नागपुर के जरीपटका पुलिस थाना अंतर्गत रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पर मां का प्रेमी ही किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। हालांकि पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपनी मां को भी दी थी बाबजूद उसके उसकी मां ने भी उसे अनसुना कर दिया था। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पीड़िता की छोटी बहन पर भी बुरी नजर रखी। आखिरकार किशोरी एक दिन अपने घर से अपने दोस्त के साथ भाग गई और जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके प्रियकर की तलाश कर रही है।

जरिपटका पुलिस थाने में 2 अक्टूबर को एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 11 अक्टूबर को इस नाबालिग किशोरी को ढूंढ कर जब पूछताछ की तब पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल मां के प्रेमी की यातनाओं से तंग आकर ही यह किशोरी अपने दोस्त के साथ भाग गई थी। पीड़ित किशोरी के पिता की साल 2019 में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। किशोरी की एक 14 वर्षीय छोटी बहन भी है। उसकी मां लोगों के घर में झाड़ू बर्तन का काम करती है।

बताया जा रहा है कि आरोपी कलमना निवासी रोहित चौरे के साथ उसकी मां के प्रेम संबंध थे लिहाजा आरोपी अक्सर उसके घर में आता जाता था। शराब पीने के बाद अक्सर आरोपी रोहित चौरे किशोरी के घर पर ही रुक जाता था। 12 जून को आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता के साथ  जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे और अगली सुबह जब आरोपी के घर से चले जाने के बाद पीड़िता ने इस बात की जानकारी मां को दी तो उसने बेटी को शांत रहने की सलाह दी।

इसके बाद आरोपी ने उसके बाद भी जबरदस्ती पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि उसकी 14 वर्षीय  छोटी बहन के साथ भी आरोपी ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की है। यह बात पीड़ित किशोरी को सहन नहीं हुई और उसने आरोपी के साथ झगड़ा कर उसे इसकी शिकायत पुलिस में करने की धमकी दी। लिहाजा आरोपी कुछ दिन शांत रहा जिसके बाद फोन कर दोबारा उसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद ही पीड़िता अपने दोस्त के साथ घर से भाग गई थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक उसकी मां को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी रोहित चौरे की तलाश कर रही है।