logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: नंदनवन में 12 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, के आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश


नागपुर: नंदनवन थाना परिसर में एक 12 वर्षीया मासूम लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और उसका अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है। खास बात आरोपियों ने एक लॉज के कमरे में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और उसका एक वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की नाबालिग को धमकी दी थी। 

जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को पीड़िता सब्जी लेने के लिए घर से बाजार गई हुई थी। तभी आरोपी करण रामटेके और उसके मित्र रोहित ने उसे रास्ते में घेर लिया। दोनों ने मिलकर उसके मुंह दबाया और उसे जबरन बीडगांव इलाके में एक लॉज में ले गए। लॉज के कमरे में आरोपी करण ने मासूम के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी रोहित ने भी उसकी मदद की। इतना ही नहीं आरोपी करण ने पीड़िता का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाया और उसे दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।

पीड़िता के घर वालों ने इसकी शिकायत नंदनवन पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी करण रामटेके को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के साथ-साथ अपहरण, बलात्कार और धमकी देने संबंधी धाराएं भी लगाई गई हैं। दूसरे आरोपी रोहित की तलाश जारी है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी कारण अपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ इससे पहले मारपीट, दंगा और चोरी जैसे मामले दर्ज है। वह पीड़िता के पड़ोस में रहता है इसके चलते वह उसे पहचानती थी। अब पुलिस इस मामले में उसके दूसरे साथी की भी तलाश कर रही है।