logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑपरेशन थंडर अंतर्गत एनडीपीएस सेल की छापा मार कार्रवाई, 79 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


नागपुर: पुलिस के ऑपरेशन थंडर अभियान के तहत एनडीपीएस टीम ने यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक छापा मार कार्रवाई करते हुए  गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी भी तलाश की जा रही है इस पूरी कार्रवाई के दौरान गांजा सहित करीब 21 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है। 

यह छापा मार करवाई बीती रात यशोधरा नगर स्थित शिवशक्ति नगर में उमर फारूक मस्जिद के पीछे अंजाम दी गई गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में  पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अनवर मोहम्मद इस्माईल अंसारी  को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी एजाज अंसारी (निवासी गरीब नवाज नगर) फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से 79 किलो 100 ग्राम गांजा जब किया है जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹19,77,000, रुपए बताई जा रही है साथ ही इस कार्रवाई के दौरान एक मोबाइल फोन, एक ओमनी कार, एक्टिवा मोपेड सहित कुल ₹21,17,500 मूल्य का माल जब्त किया गया है।यशोधरा नगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत  यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है।