logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: हाइवे पुलिस को बड़ी कामयाबी, कार से बरामद किए 60 लाख


नागपुर: नागपुर जिले की हाईवे पुलिस ने गुरुवार शाम पारडी (हेटी) के पास एक चारपहिया वाहन से 60 लाख रुपए नकद बरामद किए. यह कार भोपाल से रायपुर जा रही थी और उसमें सवार चार युवक नशे की हालत में पाए गए. कार्रवाई पाटनसावंगी हाईवे मदद केंद्र पर की गई, जो सावनेर पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है.

हाईवे चौकी की एपीआई सुहासिनी सहस्त्रबुद्धे और उनकी टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध वाहन नागपुर की ओर आ रहा है. भोपाल-नागपुर मार्ग पर निगरानी बढ़ाई गई और सीजी 24, पी4773 नंबर की 'हैरियर' कार को रोका गया. पूछताछ में चालक नशे में पाया गया और कार में बैठे अन्य तीन युवक भी शराब के नशे में थे.

वाहन की तलाशी लेने पर 60 लाख रुपये नकद बरामद हुए. जैसे ही कैश बरामद हुआ, सभी युवक मोबाइल से बार-बार फोन करने लगे. प्राथमिक जांच में पता चला है कि चारों भोपाल से निकले थे और रायपुर जा रहे थे. सूत्रों का दावा है कि पकड़े गए युवकों के संबंध एक बाहरी राज्य के मुख्यमंत्री और एक प्रसिद्ध प्रवचनकार से हैं. नकद राशि किसने दी और किसे पहुंचाई जानी थी, यह जानकारी सावनेर पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

इस कार्रवाई की सूचना पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल मस्के को दे दी गई है. हाईवे पुलिस की सतर्कता और एपीआई सहस्त्रबुद्धे की सुझबूझ से एक बड़ी रकम अवैध रूप से ले जाए जाने से पहले ही जब्त कर ली गई.