logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने की दो बड़ी कार्रवाइयाँ; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


नागपुर: नागपुर शहर पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत लगातार सफलताएँ दर्ज कर रही हैं। बीते दो दिनों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। इन कार्रवाइयों में करीब 8 लाख रुपये का मादक पदार्थ व अन्य सामान जब्त किया गया है। ये छापा मार करवाईयां क्राइम ब्रांच यूनिट 5 और सोनेगांव पुलिस की टीम ने अंजाम दी। 

ऑपरेशन थंडर अंतर्गत नागपुर पुलिस शहर भर में छापा मार कारवाई कर रही है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापा मार कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एमडी सहित करीब 8 लाख रूपयों का माल जब्त किया गया है। 

पहली कार्रवाई सोनेगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर वर्धा-नागपुर हाईवे पर शिवनगांव फाटा के पास अंजाम दी। पुलिस ने शरद शामराव कातलाम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मोबाइल फोन और दुपहिया गाड़ी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। 
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई  क्राइम ब्रांच यूनिट-05 की टीम ने एमबी टाउन चौक, डोमिनोज पिज्ज़ा नामक दुकान के सामने की। गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मुकेश उर्फ राजा ठाकरे और राज मानकर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से करीब ढाई ग्राम एमडी और एक स्विफ्ट डिज़ायर कार, सहित करीब  साढ़े 6 लाख रूपयों के माल को बरामद किया गया।  इस मामले में कार्तिक कन्नाके  नामक आरोपी द्वारा इस ड्रग्स को मुहैया करवाया गया था, जिसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।