logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: स्मार्ट पुलिस ट्रैफिक बूथ की सुरक्षा भगवान भरोसे! फिर की गई दो बूथों में तोड़फोड़


नागपुर: प्रताप नगर पुलिस थाने के संभाजी नगर और पडोले चौक स्थित अत्यधिक पुलिस ट्रैफिक बूथ में पत्थर मार कर अज्ञात सामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर नुकसान किया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रताप नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

नागपुर शहर दिन प्रतिदिन स्मार्ट शहरों की श्रेणी में अग्रसर हो रहा है। शहर की साज सज्जा के लिए चौक चौराहों पर पुलिस ट्रैफिक बूथ लगाए गए हैं। परंतु अब ये ट्रैफिक बूथ भी मनचले आसामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गए हैं।

बीती रात प्रताप नगर पुलिस थाना अंतर्गत संभाजी नगर और पडोले चौक पर लगे दो बूथों में आसामाजिक तत्वों ने पत्थर मारकर नुकसान किया। इस घटना की जानकारी नागरिकों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी 1 जून की रात अज्ञात आसामाजिक तत्वों ने सम्भाजी नगर चौक पर लगे इसी एक बूथ पर तोड़फोड़ कर नुकसान किया था। बावजूद इसके इस मामले में शामिल आरोपियों का भी कोई सुराग नागपुर की हाईटेक पुलिस नहीं लगा सकी है।

शहर में चौक चौराहा पर 3700 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि अधिकांश कैमरे बंद होने के चलते उसमें रिकॉर्डिंग नहीं होती है। ऐसे में अब इस घटना के दोबारा होने के बाद आरोपियों पर पड़कर उन पर कठोर कार्रवाई करने की ओर सामान्य नागरिकों की नजर लगी हुई।