logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: विमान में महिला यात्री से छेड़खानी करने वाले इंजीनियर युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: विमान में सफर के दौरान एक महिला यात्री के साथ बगल की सीट में ही सफर कर रहे युवक द्वारा अश्लील हरकत कर छेड़खानी किए जाने का मामला नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत दर्ज हुआ है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी 32 वर्षीय शेख नूर मोहम्मद शेख पुणे निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला 40 वर्ष की है और पुणे में रहती है। पीड़ित महिला के पिता का देहांत हो जाने के चलते वह अंतिम संस्कार  में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से 9 अक्टूबर की दोपहर पुणे से नागपुर आई थी। 

नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले आरोपी फिरोज शेख नूर मोहम्मद शेख ने महिला के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया था। आरोपी फिरोज शेख नूर मोहम्मद शेख पुणे की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करता है और काम के सिलसिले से ही नागपुर आ रहा था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर आखिरकार महिला ने केबिन क्रू से इस घटना की शिकायत की थी। इसके बाद तुरंत केबिन क्रू ने नागपुर सीआईएफ की टीम को इस घटना की जानकारी दी। 

आरोपी के नागपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया इसके बाद इस घटना की जानकारी सोनेगांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़खानी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।