logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी में हुई लूट मामले का पुलिस ने २ दिन में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, करीब डेढ़ लाख रुपये का माल बरामद


नागपुर: वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर स्थित एक एकांत जगह से गुजरते समय एक व्यक्ति के साथ तीन आरोपियों ने हथियारों के दम पर लूटपाट की थी। इस घटना के दो दिन के भीतर ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही। कंपनी से काम खत्म करने के बाद घर जा रहे व्यक्ति के साथ यह लूटपाट की वारदात हुई थी। 

18 अक्टूबर  की रात का श्रीकृष्ण लिंगुआप्पा झाडखंडे,  दवलामेटी, निवासी वेलमेट टेक्नॉलॉजी प्रा. लि, अमरनगर, एमआईडीसी हिंगणा से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के पास कालीमाता मंदिर के पीछे के जंगल क्षेत्र से गुजरते समय  तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, मारपीट की और उनके मोबाइल फोन और नगदी लूट कर फरार हो गए । 

शिकायत के आधार पर वाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तांत्रिक विश्लेषण के आधार पर  महज 48 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों प्रमोद किसन दास, अभिलाश भानुदास सोमकुवर और संजय रामचंद्र डोंगरे  को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पाँच मोबाइल फोन, एक दु पहिया  गाड़ी सहित करीब ₹1,32,000 रुपये का माल बरामद किया गया है। वाडी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।