logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दिग्रस शहर में तीन पान की दुकानों पर छापेमारी, दस लाख रुपये का माल जब्त


यवतमाल: दिग्रस शहर में अवैध गुटखा बेचे जाने वाले तीन स्थानों पर एसडीपीओ की टीम ने छापेमारी कर करीब दस लाख का सामान जब्त किया है. इस कार्रवाई में संबंधित दुकानों से मशीनें और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है.

सरकार ने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गुटखों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बावजूद, नेशनल पान मटेरियल के मालिक मो साबिर शेख पीरू (44) एवं अन्य तीन दुकान मालिकों ने दुकान में गुटखा बिक्री के लिए स्टॉक किया था।

दारव्हा एसडीपीओ चिलुमुला रजनीकांत को गुटखा स्टॉक की गोपनीय जानकारी मिली. कार्रवाई के आधार पर दिग्रस शहर में तीन पान मटेरियल दुकानों पर छापेमारी की गई.

नेशनल पान पैलेस से 15 हजार 987 रुपये, संगम पान सामग्री में 11 हजार 716 रुपये और मयूर पान सामग्री एवं मालवाहक वाहन में एक मालवाहक वाहन से 4 लाख 1 हजार 240 रुपये ऐसे कुल 10 लाख 3 हजार 943 रुपये का सामान जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ दिग्रस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.