logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Rakesh Mishra Murder Case: नौ आरोपियों पर मकोका के तहत मामला दर्ज


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत राजीव नगर बस स्टॉप के पास एक पान टपरी में बैठे दो मित्रों पर घातक हथियारों से लैस आरोपियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हमले में राकेश मिश्रा नामक युवक की मौत हो गई थी जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। संगठित गुनहगारी के चलते इस मामले में पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की है।

एमआईडीसी पुलिस थाने के राजीव नगर बस स्टॉप के पास 16 अगस्त की रात कुछ हथियारबंद आरोपियों ने राकेश मिश्रा और उसके दोस्त रवि जायसवाल पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हमले में राकेश मिश्रा की मौत हो गई थी। एमआईडीसी पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था ।आरोपियों में दीपक वर्मा, अश्विन प्रधान, गणेश दांडेकर, राहुल शिंदे, दवंस शर्मा, हसन खान वेदांत मानकर ,आमीर शाह और अर्जुन पिस्ता दांडेकर का समावेश है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस को अपराधियों के अवैध धधों की जानकारी देने शक में ही आरोपियों ने राकेश मिश्रा की हत्या की थी ।बताया जा रहा है कि राकेश मिश्रा पुलिस मित्र के रूप में काम करता था। अपराधियों की गुनहगारी प्रवृत्ति होने के चलते  कई आपराधिक मामलों में लिप्त होने के चलते जांच के बाद इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है। अभी ये सभी आरोपी फिलहाल नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में बंद हैं।

देखें वीडियो: