logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, महिला सहित तीन गिरफ्तार


अकोला: खदान थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की अवांछित अवस्था में तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में सादिल शाह लतीफ शाह और एक महिला शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता घर पर अकेली थी, तब आरोपी उसके घर में घुस गया, अपने मोबाइल फोन में उसकी तस्वीरें ले लीं और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इस बारे में कुछ भी कहने पर बदनाम करने की धमकी दी। 

दो महीने बाद पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बताई। लेकिन, बदनामी के डर से पीड़िता के माता-पिता ने पीड़िता को उसकी बड़ी बहन के साथ गांव से बाहर भेज दिया। लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद घर वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।  

आरोपी सादिक शाह लतीफ, अफरोज खान और एक महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच उपनिरीक्षक धनंजय सायरे के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक नीता दमधर द्वारा की जा रही है।