logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल, अंडासेल में दो कैदियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद, फ्रेजरपुरा पुलिस में मामला दर्ज


अमरावती: मध्यवर्ती कारागार की विशेष तलाशी के दौरान अंडासेल में दो कैदियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फ्रेजरपुरा पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना 6 अक्टूबर की रात करीब 8 से 12 बजे के बीच सामने आई। कारागार के गेट पर तलाशी अधिकारी के रूप में तैनात अनीश गजानन हरणे ने अंडासेल में दो कैदियों, तरबेज दरवेश खान और दस्तगीर गफूर शाह की तलाशी ली।

जेल अधिकारी देवराव रोडा जाधव के आदेश पर 12 अधिकारियों को साथ लेकर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से एक लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल, एक एप्पल कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल और एक नोकिया कंपनी का कीपैड फोन के साथ-साथ दो मोबाइल बैटरियाँ भी मिलीं।

इन मोबाइल फोन को उनके पास से जब्त कर लिया गया। अनीश हरणे ने दोनों कैदियों के खिलाफ फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में जेल नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।