logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: रामदासपेठ पुलिस थाना क्षेत्र में मध्य रात हुई दो हत्याओं से मची सनसनी


अकोला: शहर का बढ़ता क्राइम ग्राफ, चिंताजनक बना हुआ है। शहर में हत्या, डकैती, चोरी जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस और पुलिस का अपराधियों में डर नहीं होंने का दिखाई दे रहा है। रात की पेट्रोलिंग फिर एक बार सवालों के घेरे में आ गई है। रेलवे स्थानों जैसे गजबज इलाके में हत्या होना यह चिंता का विषय बना हुआ है। एक ही दिन में दो हत्याएं होने से अकोला शहर दहल उठा है। अकोला शहर में मध्य रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दर्दनाक हत्याओं में शहर में हलचल मच गई है। दोनों मामलों में आरोपी फरार हैं। 

पहली हत्या रेलवे स्टेशन के मुख्य चौक पर गुजराती नाश्ता सेंटर के पास अन्नाभाऊ साठे नगर निवासी अतुल रामदास थोरात पर धारदार हथियारों से वार करके मौत के घाट उतार दिया गया। बीती रात 1:30 बजे के करीब अतुल अपने दोपहिया वाहन से घर जा रहा थे। उस समय उसका अज्ञात लोगों के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अतुल पर धारदार हथियारों से हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गए। घायल अतुल को तत्काल नागरिकों की मदद से जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया किंतु उनकी मौत हो गई। 

वहीं, आधे घंटे के भीतर दूसरी हत्या भवानी पेठ देशमुख फैल समीप एक घर के सामने हुई। इस हत्या में राजू संजीव गायकवाड नाम के 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से वार करके हत्या कर दी गई। रामनवमी के अवसर पर शहर में शाम के समय रैली निकाली गई थी और इस रैली में राजू गायकवाड यह भी गया हुआ था। इस रैली के बीच राजू का कुछ युवकों से विवाद हुआ। रात 2:00 बजे के करीब राजू के घर तीन अज्ञात लोग आए और राजू को घर के सामने बुलाया और उसके बाहर आते ही उसपर वार करना शरू कर दिया। राजू के चिल्लाने के बाद परिसर के नागरिक बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। राजू को तत्काल जिला सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया किंतु डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।