logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नाबालिग मूकबधिर छात्रा का यौन शोषण, संस्था के प्रधानाध्यापक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर के एक मूकबधिर विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में संस्था के अध्यक्ष व सचिव सहित चार लोगों पर मामला दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें संस्था के अध्यक्ष अनंत लहामगे, सचिव जयेश वरहाड़े, प्रिंसिपल कालिदास बल्की और केयर टेकर अजय वैरागडे शामिल हैं।

लहामगे संस्था द्वारा शहर में एक मूक-बधिर विद्यालय चलाया जाता है। इस स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते हैं। यहां का केयरटेकर अजय वैरागड़े अक्टूबर महीने से 14 वर्षीय पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़ित छात्रा ने इस घटना के बारे में अपने शिक्षक को बताया। शिक्षक ने संस्थान के अध्यक्ष और सचिव समेत प्राचार्य को इसकी जानकारी दी। लेकिन प्रिंसिपल और संस्था ने शिक्षक की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

वहीं, शिकायत होने की बात सामने आने के बाद भी अजय वैरागड़े नाबालिग छात्रा का शोषण कर रहा था। परिणामस्वरूप, कुछ शिक्षकों ने शहर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और घटना की शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत के आधार पर अजय वैरागडे समेत संस्थान के प्रिंसिपल और अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव और पुलिस निरीक्षक प्रभावती ऐकुर्के द्वारा की जा रही है।